November 29, 2015

कश्मीर ..



मेरे अधरों पे गंगाजल नहीं
चेनाब का पानी रखना ..

अगले जन्म मैं कश्मीरी बनूँगी
मेरा नाम तुम हिन्दुस्तानी रखना ..

खुशबू जब हिस्सों में बंटेगी
मेरे हिस्से में तुम जाफ़रानी रखना ..

जब पहाड़ों पर सफ़ेद शीन उतरेगी
मस्जिद में गुरुओं की बानी रखना ..

ठन्डे पत्थरों को न ज़मीन से उखाड़ा जाए..
अपने खून में तुम इंक़लाब ऐ रवानी रखना ..

और जब मेरी आँखें जीर्ण हो जाएँ
मेरे जिस्म पर मेरे वतन की कहानी रखना ..

 

October 24, 2015

तेरी आदत से पहले ..



मैंने खुद को आबाद रखा है बर्बादियों से .. 
तेरी आदत से पहले मुझे आवारगी की आदत थी ..

मुझ को यकीन हो चुका था तेरी दीवानगी पर ..
क्या मालूम था ये सिर्फ जज़्बों की तिजारत थी ..

जब भी तूने रूखे से दिल को तोड़ने की बात की  ..
मुझ को क्यों लगा की वो तेरी शरारत थी  ..

वो मेरे पास रहता था और मेरी आवाज़ सुनता था  ..
मुझ को खबर ही न हुई ये इक वक्ती इनायत थी  ..

तुम्हारे छूने तक..


पेंटिंग बाय : जॉन फेर्नान्देस

तुम पूछोगे मुझे याद करती हो..
मैं जवाब में चुप रहूँगी..
तुम पूछोगे चाँद उतरता है..
मैं चुपके से आसमां तकूँगी..


हमारी कहानी जब तुम पानी में बहा दोगे..
मैं झीलों में ख़ुद को डुबाया करूँगी ..

तुम मेरे ख़त को हवाओं पर ख़र्च करोगे..
मैं कोयल बन कर उन लफ़्ज़ों को फिर से सहेज लूँगी..

जब शाम के मुसाफ़िर तुम्हारा नाम गुनगुनाते चलेंगे..
मैं गुनगुने बादलों से देर तक तुम्हारी बातें करूँगी ..

ज़मीं पर जहाँ मोहब्बत के तारे उतरते हैं..
तुम्हारी यादों का मैं भी सजदा करूँगी..

ये सच है की जिस्म ये ठंडा हो चुका है..
तुम्हारे छूने तक.. जाना, मैं ज़िन्दा रहूँगी.. 

September 18, 2015

बहुत देर कर दी ..




कभी कभी अपने अतीत से बातें करने को जी चाहता है..

अतीत की उन्ही गलियों में भटकूँ ..
देखूं हर कहानी को फिर से पनपते हुए..

वही रेगिस्तान सी गर्म मिट्टी की जलन  ..
वही चंचल छाँव का भ्रम..
वही आड़े तिरछे रास्ते और..
हर रास्ते के अंत में एकाएक मोड़..

मोड़ पे झूझती, गिरती पड़ती ढलानें..
मैं एक एक क़दम रुक रुक के चलती हूँ ..

और ढलान से सीधे जा कर वो घर के निशान..
जिसकी कच्ची मिट्टी की दीवारें 

कब की डेह चुकी हैं..

और मैं अब आई हूँ..

एक आलसी हवा का झोंका मेरे पास आया..
मानो कुछ कहना चाह रहा हो..
या शायद इंतज़ार कर कर के क चुका था..
एक सदी से आज़ाद होना चाहता था..

झोंका हवा का नाराज़ था..
खाली घर, बंद दरवाज़ा..
मेरे अतीत के वो लोग कहाँ है..
कहाँ है मेरे वो लोग..

मैने अपनी घड़ी में वक़्त देखा..
चार बाज के च्वालिस मिनिट..
इतने ही बजे की तो ट्रेन थी..
बाबूजी छोड़ने आए थे स्टेशन पर ..

स्टेशन की धक्का मुक्की में..
मैने देखा ही नही..
बाबूजी की आँखों में उफनते हुए धुंधले बादल थे..
जो मां की आँखों में जा कर बरसे होंगे..

वो गरम झोंका हवा का नही.. 

मेरी माँ की आहों का था..
अंगीठी में रखी दुआओं का था..

माँ ने एक बार खत में रोटी और गुड भेजा था..
उन्ही दिनों शहर में चीटियाँ भी बहुत हुईं..

मैने कहा भी था.. ये कोई नही खाता यहाँ..
बाबूजी ने फिर भी एक थैला भर के लौकी भिजवाई..
मैं और बाबूजी, दोनो ज़िद्दी..
 

और मैं अब आई हूँ..

देर से ही सही .. घर वापिस आई तो हूँ ..
मुझे बुलाओ.. 

पुचकारो..
पुकारो मेरा नाम..

माँ के नाम पे सूखी तुलसी ..
और बाबूजी के नाम का बोर्ड ..
दोनो टूटे दाँतों से मुस्कुराते हैं ..

तुझे देर हो गयी घर आते आते..
बिटिया, बहुत देर..






Kabhi kabhi apne ateet se baatein karne ko jee chaahta hai..

Ateet ki unhi galiyon mein bhatkuun..
Dekhun har kahaani ko phir se panapte hue..

Wahi registan si garm mitti ki jalan mehsoos karuun..
Wahi chanchal chaanv ka bhram..

Wahi aade tirchhe raaste aur..
Har raaste ke ant mein ekaakak mod..

Mod pe jhoojhti, girti padti dhalaanein..
Main ek ek qadam ruk ruk ke chalti huun ..

Aur dhalaan se seedhe jaa kar wo ghar ke nishaan..
Jiski kachi mitti ki diwaarein deh chuki hain..

Aur main ab aayi hun..

Ek aalsi hawaa ka jhonka mere paas aaya..
Maano kuch kehna chaah raha ho..
Ya shaayad intezaar kar kar ke thak chuka tha..
Ek sadi se aazaad hona chaahta tha..

Jhonka hawaa ka naaraaz tha..
Khaali ghar, band darwaaza..
Mere ateet ke wo log kahaan hai..
Kahaan hai mere wo log..

Maine apni ghadi mein waqt dekha..
Chaar baj ke chwaalis minute..
Itne hi baje ki to train thi..
Baabuji chhodne aaye the station pe..

Station ki dhakka mukki mein..
Maine dekha hi nahi..
Baabuji ki aankhon mein dhundle baadal the..
Jo maa ki aankhon mein jaa ke barse honge..

Wo garam jhonka hawa ka nahi.. Meri maa ki aahon ka tha..
Angithi mein rakhi duaaon ka tha..

Maa ne ek baar khat mein roti aur gud bhejaa tha..
Par unhi dinon shehar mein cheentiyaan bhi bahut hueen..

Baabuji ne ek thaila bhar ke lauki bhi bhijwaayi..
Maine kahaa bhi tha.. Ye koi nahi khaata yahaan..
Main aur baabuji, dono ziddi..

Main der se hi sahi .. Ghar wapis aayi huun..
Mujhe bulaao.. Puchhkaaro..

Pukaaro mera naam..

Maa ke naam pe suukhi tulsi bethi hai..
Baabuji ke naam ka baahar board lagaa hai..
Dono toote daanton se muskuraate hain ..

Tujhe der ho gayi ghar aate aate..
Bitiya, bahut der..